देश में आजकल मोहबब्त में जान लेने और आत्महत्या के मामले छाए हुए हैं। कानपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक और युवती का काफी समय से रिलेशनशिप था, युवक की शादी से पहले से ही हो गई थी और युवती की शादी होने वाली थी दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे और एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए दोनों ने मौत को अपने गले लगा लिया।
पुलिस ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि मौत से पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर तक भी भरा था। पुलिस ने ज दोनों की लाश को फांसी के फंदे से उतारा तो युवती के हाथों में चूड़ी, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, होठों पर लिपस्टिक थी। युवक तो पहले से ही शादीशुदा था और युवती की शादी 26 फरवरी को होने वाली थी। वहीं मृतक युवा के बारे में पुलिस ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वो पहले से शादीशुदा तो था ही साथ ही उसका एक बच्चा भी था। पुलिस ने दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये पूरी घटना कानपुर के पनकी थाना इलाके में शनिवार को हुई। पनकी इलाके में रहने वाला युवक और इसी इलाके की ही युवती का काफी समय से दोनों का रिलेशनशिप परिवार से छिपकर चल रहा था, दोनों शादी करना चाहते थे जैसे ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप घर पर बताया तो परिवार वालों ने मना कर दिया। इस पर दोनों काफी परेशान हो गए और आत्महत्या का रास्ता अपना लिया।
इस मामले को लेकर ये भी खुलासा हुआ है कि युवक की पत्नी को अफेयर के बारे में पता था और उसे बिल्कुल पसंद नहीं था कि वो अपनी प्रेमिका से मिले इस बात को लेकर दोनों में रोज काफी झगड़े भी होते थे। जिस वजह से पति से नाराज होकर करीब डेढ़ साल पहले पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात बढ़ने लगीं।
परिवार वालों की रोकटोक से परेशान होकर युवक ने घर छोड़ दिया और पनकी इलाके में ही किराए से फ्लैट ले लिया था। इसी फ्लैट पर उसकी प्रेमिका का आना-जाना होने लगा। युवती की शादी तय हो चुकी थी ये बात प्रेमी को भी पता थी दोनों प्यार में एक दूसरे के लिए पागल थे दोनों एक दूसरे को छोड़ना नहीं चाहते थे। इसलिए 16 फरवरी को मामा के घर जाने का कहकर युवती अपने प्रेमी के फ्लैट पर पहुंची और दोनों ने मौत को अपने गले लगा लिया।

