पासपोर्ट बनने में लगने वाले समय को कम करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने एक नई पहल की है। दरअसल पासपोर्ट के बनने में पुलिस वेरिफिकेशन काफी अहम भूमिका होता है। अक्सर देखा जाता है कि पुलिस वेरिफिकेशन में ज्यादा वक्त लगने से पासपोर्ट के बनने में ज्यादा वक्त लग जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय आगे आया है और मंत्रालय की तरफ से mPassport Police app लॉन्च किया गया है। इस ऐप की मदद से अब पुलिस वेरिफिकेशन में आसानी हो जाएगी। बता दें कि विदेश मंत्रालय देश में पासपोर्ट जारी करने के लिए नोडल मंत्रालय है।
mPassport Police App का इस्तेमाल कौन कर सकेगा
mPassport Police App डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह ऐप उन पुलिस कर्मियों के लिए है, जो पुलिस वेरिफिकेशन प्रॉसेस के लिए पासपोर्ट आवेदकों के घर जाएंगे।
पासपोर्ट जारी करने के समय में होगी कटौती
बता देन कि विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि mPassport Police App के लॉन्च होने के बाद पासपोर्ट के पुलिस वेरिफिकेशन के लिए लगने वाले समय अब कम हो जाएंगे। पहले पुलिस वेरिफिकेशन में 15 दिन का समय लगता था जो कि अब केवल 5 दिन का समय लगेगा। ऐसे में पासपोर्ट जारी होने का समय 10 दिनों तक कम हो जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस वेरिफिकेशन के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से साल 2022 में भारत में सभी ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में PCC सर्विस को ऑनलाइन कर दिया गया था।
पासपोर्ट आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण मंत्रालय सूचना
मंत्रालय अपनी वेबसाइट पर फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ पासपोर्ट आवेदकों को आगाह करता है। पासपोर्ट सेवाओं को लागू करने के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in है। कोई अन्य वेबसाइट नहीं है, वेबसाइट पर विदेश मंत्रालय का नोटिस उपयोगकर्ताओं को चेतावनी देता है। यह वेबसाइट पूरे भारत में उपलब्ध है और देश के सभी नागरिकों के लिए है।

