कार्तिक आर्यन बॉलीवुड का वो नाम जिसने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है। बिना किसी गॉडफादर के कार्तिक आर्यन ने आसमान की बुलंदियों को छुआ है। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह कार्तिक आर्यन ने बनाई है। युवाओं में तो कार्तिक आर्यन को लेकर तो अलग सा एक पागलपन है लड़कियां तो उन्हें अपना क्रश मानती है।
कार्तिक इंडस्ट्री में काफी सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है जिसको लेकर फैंस का रिव्यू मिलाजुला आ रहा है। इन सबके बीच कार्तिक से एक इंटरव्यू में रैपिड फायर प्रश्न पूछे गए जिसके उत्तरों के बाद वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
चलिए बताते हैं कार्तिक से रैपिड फायर में ऐसे क्या सवाल पूछे गए जिनके उत्तरों की वजह से कार्तिक लाइमलाइट में छाए हुए हैं। कार्तिक से रैपिड फायर में पहला सवाल पूछा गया कि क्या वो सिंगल हैं? तो इस पर उन्होनें जवाब देते हुए कहा हां वो सिंगल है, दूसरे सवाल में कार्तिक से पूछा गया कि क्या उन्होनें सारा अली खान को डेट किया था? इस पर वो शर्मा गए और कोई जवाब नहीं दिया, अगले सवाल कार्तिक से पूछा गया कि क्या उन्होनें कृति सेनन को डेट किया था तो इस पर उन्होनें जवाब दिया लेकिन गोल-मोल।
इन सवालों से ये साबित हो गया था कि कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान को डेट किया था लेकिन उनका रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चला था। अब बात की जाए उनकी फिल्म शहजादा की तो बता दें कार्तिक कि ये फिल्म अल्लू अर्जुन की ‘अला वैकुंठप्रेमुलु’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक ने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ डांस, रोमांस, एक्शन, इमोशन से भरपूर प्रदर्शन किया है।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में कार्तिक ने कहा था कि- “मैं आने वाले लोगों और सिनेमाघरों में मेरी फिल्मों को देखने के लिए आभारी हूं और मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म के साथ और मेरी आने वाली फिल्मों के साथ भी ऐसा ही होगा। आप इसी तरह से अपना प्यार मुझे देते रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि शहजादा 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेंगे। मुझे बहुत खुशी होगी और इंडस्ट्री को भी फायदा होगा। यह टोटल फैमिली मास एंटरटेनर है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि बड़ी संख्या में फैमिली फिल्म देखने आएगी।”
कार्तिक आर्यन ने कहा जनता को मैसेज देते हुए कहा कि आप अपना प्यार ऐसे ही बरकरार रखिएगा मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं ऐसी फिल्मों के साथ आपको एंटेरटेन करता रहूंगा, आपका ये प्यार मुझे इंडस्ट्री में सितारे की तरह चमकाता रहेगा।
शहजादा की रिलीज के बाद कार्तिक आर्यन को परिवार संग सिद्धिविनायक मंदिर जाते हुए स्पॉट भी किया गया था। बप्पा का आशीर्वाद अपने सिर पर बनाए रखने के लिए कार्तिक आर्यन सफेद कुर्ते पायजामे में मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके माता-पिता भी उनके साथ नजर आए थे अपने बेटे को रोजाना कामयाबी की सीढियां चढ़ता देख वो काफी खुश नजर आए थे।

