Train Ticket Price Hike: रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगी। खास तौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
क्या बदला है नया किराया?
रेलवे ने साफ किया है कि ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर तक की यात्रा करने वालों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यानी इतनी दूरी तक सफर करने वालों के लिए किराया वही रहेगा।
लेकिन अगर आप 215 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा किराया देना होगा।
- ऑर्डिनरी क्लास: 1 पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा
- मेल/एक्सप्रेस (नॉन-AC और AC): 2 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा
यानी दूरी जितनी ज्यादा, उतना ही किराये में हल्का-सा इजाफा।
रेलवे को होगी मोटी कमाई
रेल किराये में इस बढ़ोतरी से रेलवे को भी फायदा होने वाला है। रेलवे के मुताबिक, इस बदलाव से उसे करीब 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की उम्मीद है।
उदाहरण के लिए, अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की यात्रा नॉन-AC ट्रेन से करता है, तो उसे अब मौजूदा किराये से करीब 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।
दिल्ली से पटना जाने वालों के लिए खबर
अगर आप दिल्ली से पटना के बीच ट्रेन से सफर करते हैं, तो दूरी लगभग 1000 किलोमीटर है। अभी तक राजधानी ट्रेन के थर्ड AC का किराया करीब 2395 रुपये है। नए किराये के हिसाब से प्रति किलोमीटर 2 पैसे बढ़ने पर टिकट में करीब 20 रुपये का इजाफा होगा। यानी 26 दिसंबर 2025 के बाद यह किराया थोड़ा बढ़ जाएगा।
दिल्ली से मुंबई का सफर होगा महंगा
अब बात करें दिल्ली से मुंबई की। दोनों शहरों के बीच रेल दूरी करीब 1386 किलोमीटर है। CSMT राजधानी एक्सप्रेस में 3AC का मौजूदा किराया 3180 रुपये है। नए किराये के बाद इसमें लगभग 27 रुपये की बढ़ोतरी होगी और टिकट का दाम 3207 रुपये तक पहुंच जाएगा।
इस साल दूसरी बार बढ़ा किराया
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह इस साल की दूसरी किराया बढ़ोतरी है। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी रेलवे ने टिकट के दाम बढ़ाए थे।
उस समय भी:
- मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर
- AC ट्रेनों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
किराया बढ़ोतरी बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह फर्क जरूर महसूस होगा। हालांकि रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी यात्रियों पर कम से कम असर डालते हुए सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए की गई है।
ये भी पढ़ें: Tanya Mittal: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अमाल ने तान्या मित्तल को लेकर कही ये बड़ी बात
ये भी देखें: “कांग्रेस की नाव डुबने की तैयारी में है” Dilip Jaiswal ने क्यों कही ये बात

