आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड में भी एक के बाद एक सितारे सात फेरे ले रहे हैं। अभी हाल ही में सिद्धार्थ-कियारा एक दूजे के संग शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। अब इस फेहरिस्त में एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि 34 साल की स्वरा ने सोशल एक्टिविस्ट और समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद से शादी की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी का ऐलान करके अपने फैंस सहित सबको चौका दिया है। 16 फरवरी को स्वरा ने ट्विटर पर एक छोटी सी मूवी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने और फहद की लव स्टोरी के बारे में बताया और अंत में यह भी बताया कि दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली है। स्वरा की लाल साड़ी में कई तस्वीरें वायरल हो रही है जो स्वरा की शादी की बताई जा रही है लेकिन सच्चाई कुछ और है।
स्वरा भास्कर ने कहा,”पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त”
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें स्वरा और फहद साथ में चल रहे हैं। जब मीडिया वाले उन्हें बधाई देते हैं तो फहद कहते हैं, अभी सिर्फ सगाई हुई है, शादी मार्च में है। इसपर स्वरा भास्कर कहती हैं,”पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।”
बता दें कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और युवा समाजवादी नेता फहद अहमद ने 6 जनवरी को ही कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन ऑफिशियली उन्होंने हिंदू या मुस्लिम रीति रिवाज से शादी नहीं की है। दोनों में से किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। स्वरा की जो लाल साड़ी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वह उनकी सगाई की है। दोनों ने 16 फरवरी को एक दूसरे के साथ सगाई की है। फहद के मुताबिक शादी मार्च में होगी।
गौरतलब है कि स्वरा और फहाद की मुलाकात सीएए और एनआरसी आंदोलन के दौरान हुई। इसके बाद इनदोनों के बीच दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ और अब दोनों ने शादी कर ली है।
कौन हैं स्वरा के पति फहाद अहमद ?
स्वरा भास्कर के पति फहाद समाजवादी पार्टी के नेता हैं और महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की शाखा से जुड़े हैं। फहाद अपनी पत्नी स्वरा से उम्र मे 4 साल छोटे हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली के तहसील बहेड़ी के रहने वाले फहाद ने अलीगढ़ युनिवर्सिटी से पढ़ाई की और वहां छात्र नेता भी रहे। कॉलेज की पढ़ाई के बाद वो सोशल वर्क से जुड़ गए और फिर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली।

