इंडिया टीम के चमकते खिलाड़ी के ऊपर ऐसी मुसीबत की गाज गिरी कि आप भी हैरान हो जाएंगे कि लोग एक सेल्फी के लिए किस हद तक गुजर जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया पृथ्वी शॉ के साथ तो आइए बताते हैं आपको पूरा मसला, दरअसल पृथ्वी शॉ मुंबई के पांच सितारा होटल में बुधवार को डिनर करने पहुंचे थे, यहां सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसर सपना गिल और उसके दोस्त ने यहां शॉ के साथ सेल्फी खिंचवाने को लेकर शॉ से विनती की शॉ ने हामी भरते हुए दोनों के साथ सेल्फी खिंचावाई लेकिन इसके बाद सपना गिल और शोभित ठाकुर कुछ और फैंस को ले आए उनको साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए ले आए लेकिन इस बार शॉ ने इनकार कर दिया, जब दोनों नहीं माने तो शॉ ने हटल के मैनेजर को बुलाकर बाहर करवा दिया
सपना गिल और शोभित ठाकुर दोनों ने शॉ के बाहर आने का इंतजार किया जैसे ही शॉ बाहर आए दोनों ने 8 लोगों के साथ बॉल-बैट के साथ शॉ को घेर लिया, पृथ्वी वहां से कैसे भी खुद को बचाकर निकल गए लेकिन आगे चलकर रेड लाइट पर उन्होनें शॉ की गाड़ी को घेर लिया और हमला कर दिया जिससे पृथ्वी की गाड़ी का विंड शिल्ड टूट गया।
पृथ्वी शॉ ने बताया कि आरोपियों ने मुझसे 50 हजार रूपये की ऐंठने की कोशिश भी की, सपना गिल ने तो ये तक भी कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वो उनपर झूठा इल्जाम लगा देंगे। इस मामले को लेकर शॉ के दोस्त आशीष यादव ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मुंबई ओशिवारा पुलिस ने सपना गिल और सभा आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। सपना को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है, सपना के वकील ने कहा है कि शॉ झूठ बोल रहें हैं। बता दें कि सपना गिल एक सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसर और ब्लागर हैं। सपना के इंस्टाग्राम पर 218,000 से ज्यादा फोलोवर्स हैं।
अब दोनों लोग एक तरह से ही स्टार शख्सियत हैं तो कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है ये तो पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन सेल्फी को लेकर लोंगो के अंदर इस तरह से पागलपन इतना बढ़ता जा रहा है कि फैंस किसी भी हद तक स्टार के साथ सेल्फी लेने के लिए गुजर जाते हैं।

