बीबीसी(BBC) के दिल्ली और मुबंई दफ्तर में 14 फरवरी को आयकर विभाग (IT) ने छापेमारी की और अभी भी ये छापेमारी जारी है। IT विभाग के अधिकारी दफ्तर में कागजातों की तफ्तीश कर रहें हैं। आयकर विभाग ने तब तक के लिए BBC में काम कर रहे कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अगले नोटिस तक सभी लोग वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया है।
विभाग ने इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर यह जांच शुरू की है। रेड के बाद से लेकर अब तक कंपनी की तरफ से सिर्फ इतना कहा गया है कि वे जांच में पूरा सहयोग उनकी कंपनी देगी उन्हें उम्मीद है कि ये मामला जल्द सुलझेगा।
बता दें मुंबई में आयकर विभाग ने BBC के सांताक्रूज स्थित दफ्तर पर छापा मारा है। मौके पर मौजूद IT अधिकारी अकाउंट्स की जांच कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली में BBC के ब्यूरो ऑफिस पर रेड हुई है। अब भारत में कोई मुद्दा छिड़े और उस पर टिका- टिप्पणी ना हो कोई बवाल ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर वार करते हुए कहा कि ये छापेमारी बदले की कार्रवाई से की जा रही है।
वहीं भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि BBC का प्रोपगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा के साथ काम कर रहा है। BBC का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है। इंदिरा गांधी ने BBC पर बैन भी लगाया था BBC ने अपनी रिपोर्टिंग के दौरान कश्मीर में आतंकवादी को करिश्माई युवा उग्रवादी बताया था। BBC ने होली के त्योहार पर भी टिप्पणी की थी, इतना ही नहीं BBC ने महात्मा गांधी पर भी प्रतिकूल टिप्पणी की थी। ये उदाहरण काफी अहम हैं

