Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल अब गरमाने लगा है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने जनसुराज पार्टी और उसके मुखिया प्रशांत किशोर (PK) को लेकर बड़ा बयान दिया है।
संजय राउत ने साफ कहा कि प्रशांत किशोर ने एक नई पार्टी बनाई है और वो किसी एक व्यक्ति का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक “राजनीतिक रणनीति” बताया। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार का सबसे गैर-विवादित नेता और राहुल गांधी को देश का सबसे गैर-विवादित नेता बताया।
राउत ने तंज कसते हुए कहा, “प्रशांत किशोर की पार्टी भी नई है, उनकी दौलत भी नई है, और अब तो बातें भी नई-नई हो रही हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि चुनाव के नतीजे आने दीजिए, फिर सब साफ हो जाएगा।संजय राउत का दावा है कि इस बार बिहार में तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता।
जनसुराज पार्टी ने मैदान में उतारे 51 उम्मीदवार
वहीं, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 51 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें:
- 7 अनुसूचित जाति
- 17 अति पिछड़ा वर्ग
- 11 पिछड़ा वर्ग
- 8 अल्पसंख्यक
- 8 सामान्य वर्ग
के उम्मीदवार शामिल हैं।
पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जनसुराज 243 में से सभी सीटों परचुनाव लड़ेगी। हालांकि, इस लिस्ट में प्रशांत किशोर खुद कहीं भी उम्मीदवार नहीं हैं, जिससे माना जा रहा है कि वो सिर्फ पार्टी की रणनीति पर ध्यान देंगे।
बिहार में दो चरणों में होंगे चुनाव
बिहार चुनाव इस बार दो फेज़ में होंगे:
- पहला चरण – 6 नवंबर (121 सीटों पर वोटिंग)
- दूसरा चरण – 11 नवंबर (122 सीटों पर वोटिंग)
प्रशांत किशोर पिछले दो सालों से बिहार में ज़मीन पर एक्टिव हैं – घर-घर जाकर जनसंवाद, यात्राएं और सभाएं कर रहे हैं। लेकिन अब असली इम्तिहान जनता का होगा – क्या PK की मेहनत रंग लाएगी या पारंपरिक दलों का ही जलवा रहेगा?
ये भी पढ़ें : Ghaziabad News: अक्तूबर में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश, गाजियाबाद में बदला मौसम का मिजाज
ये भी देखें : राजद नेता का NDA पर हमला, ‘NDA में घमासान, हमारे महागठबंधन में सब सेट!’