त्रिपुरा विधानसभा चुनाव(Tripura Assembly Election) के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, लोग पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंच रहें हैं, वोट कास्ट करते हुए लाइन में एक मतदाता की तबीयत तक खराब हो गई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। अब बात की जाए वोट प्रतिशत की तो सुबह 9 बजे तक 13.23 प्रतिशत मतदान(Tripura voting percentage) हुआ है।
चुनाव शांतिपूर्ण हो सके इसके लिए चुनाव आयोग ने पुखता इंतजाम किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से मतदान जारी है। वोटिंग के दौरान सभी नेता ट्विट के जरिए त्रिपुरा की जनता से अपील कर रहें हैं कि वोट देकर अपने अधिकार का सही जगह प्रयोग करें।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे(President Indian National Congress Mallikarjun Kharge) ने ट्विट करते हुए कहा कि त्रिपुरा के लोग बदलाव के लिए एकजुट हैं। सभी से विशेषकर युवाओं से अपील है कि बाहर निकलें और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें और शांति और प्रगति के लिए मतदान करें। बिना डरे मतदान करें।
People of Tripura are united for change.
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 16, 2023
Sincerely urge everyone, especially the youth to come out and participate in the festival of Democracy and vote for peace and progress.
Vote, without fear. #TripuraElection2023
बता दें इस बार त्रिपुरा में ये विधानसभा चुनाव का मुकाबला त्रिकोणीय भी हो सकता है। चुनाव में भाजपा- आईपीएफटी गठबंधन सत्ता में वापसी का प्रयास करेगी। वहीं सीपीआई (एम)-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भी कई सीटों पर दांव लगा रही है। वोटों की गिनती 2 मार्च को की जाएगी।
मतदान केंद्रो पर सुबह से ही लंबी लंबी कतारे लगी हुई हैं लोग वोट करने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहें हैं। प्रदेश के गोमती जिले के उदयपुर में लोग सुबह-सुबह भारी तादाद में वोट डालने पहुंचे हैं।
बात की जाए त्रिपुरा में अलग अलग जगहों को वोट प्रतिशत की तो सुबह 9 बजे तक के आंकड़े कुछ इस प्रकार से हैं-
पश्चिमी त्रिपुरा- 14.56%
धलाई- 13.62%
गोमती- 12.99%
नॉर्थ त्रिपुरा- 12.79%
साउथ त्रिपुरा- 14.34%
ऊनाकोटी- 13.34%
60 सीटों की वोटिंग तर्ज पर त्रिपुरा के इस विधानसभा में 259 उम्मीदवार हैं। आज के इस वोटिंग के बाद रिजल्ट आने तक इन उम्मीदवारों की किस्मत EVM मशीन में कैद हो जाएगी। बता दें त्रिपुरा के इस चुनाव के वोटो की गिनती 2 मार्च को की जाएगी।

