यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की 2023 से परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को धोखाधड़ी मुक्त और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अधिकारियों को आगे आदेश दिया है कि जिलाधिकारियों द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा पत्रों की कड़ी निगरानी के लिए स्कूलों में प्रधानाध्यापक के कमरे के अलावा एक अलग कमरा होगा।
परीक्षा नकल मुक्त रखने के लिए इस बार काफी कड़े इंताजम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सफल रूप से होने क लिए निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों को आगे आदेश दिया है कि जिलाधिकारियों द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा पत्रों की कड़ी निगरानी के लिए स्कूलों में प्रधानाध्यापक के कमरे के अलावा एक अलग कमरा होगा।
यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगी, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी आज से शुरू हो चुकी है और 4 मार्च तक चलेगी। परीक्षा को 2 शेड्यूल में बांटा गया है, पहले चरण में परीक्षा की टाइमिंग आठ बजे से लगाकर 11:15 तक रहेगी। दूसरी शिफ्ट में परीक्षा की टाइमिंग दोपहर दो बजे से शुरू होगी और शाम 5:30 बजे तक रहेगी। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 58.85 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में डबल लॉक अलमारी में रखवाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को इनकी सुरक्षा के मद्देनजर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा केंद्र अधीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य निरीक्षक आदि की मौजूदगी में यूपी बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार विषयवार प्रश्न पत्र निकाले जाएंगे। इन्हें अलमारी खोलने व बंद करने का समय और तारीख भी रजिस्टर में मय हस्ताक्षर दर्ज करना होगा।
परीक्षा में कोई नकल ना हो इसके लिए पूरी सरकारी मशीनरी लगाई गईं है। परीक्षा केंद्रो की वेबकास्टिंग जिला व राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से की जाएगी जो भी नकल करता हुआ पकड़ा जाता है तो NSA के तहत नकल करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए करीब 58,85,745 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें हाईस्कूल के 31,16,487 और इंटरमीडिएट के 27,69,258 परीक्षार्थी शामिल हैं. वहीं, परीक्षा के लिए राज्य में 8,753 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। इनमें 540 सरकारी, 3523 प्राइवेट और 4690 गैर सहायता प्राप्त कॉलेज शामिल हैं।
बोर्ड परीक्षा में शारीरिक अक्षम वाले बच्चों के लिए डीएम ने मोहलत दी है कि अगर परीक्षा से पहले कोई दिव्यांग छात्र या छात्रा पहुंचती है तो मानवता का परिचय देते हुए उसे परीक्षा के लिए अंदर प्रवेश करने दिया जाए।

