Disha Patani House Firing Case: Disha Patani House Firing मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के कुल पांच शूटर इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। यह घटना 12 सितंबर को हुई, जब एक्ट्रेस के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई।
गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा का नेटवर्क
जांच एजेंसियों के मुताबिक, विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने अपने नेटवर्क के जरिए पांच शूटरों को बरेली भेजा। 11 सितंबर को ये आरोपी बरेली के पंजाब होटल में रुके थे। लेकिन एक शूटर की तबीयत बिगड़ने के कारण वह वापस लौट गया और चार अपराधियों ने इस मिशन को अंजाम देने की योजना बनाई।
बाइक पर पहुंचे शूटर, घर की रेकी
पुलिस जांच में सामने आया कि 11 सितंबर को ही चारों आरोपी काले रंग की स्पलेंडर बाइक और सफेद अपाचे बाइक पर सवार होकर दिशा पाटनी के घर पहुंचे। उन्होंने घर की रेकी की ताकि वारदात को अंजाम देने में आसानी हो।
- स्पलेंडर बाइक पर नकुल और विजय बैठे थे।
- अपाचे बाइक पर अरुण और रविंद्र सवार थे।
12 सितंबर को फायरिंग, CCTV फुटेज से खुलासा
अगले दिन यानी 12 सितंबर को आरोपी एक्ट्रेस के घर पहुंचे और वहां कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान बाइक चला रहे अरुण के पीछे बैठे रविंद्र ने गोली चलाई। घटना के बाद से ही पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी और करीब 2000 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले। इसी जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हो पाई।
दो शूटर एनकाउंटर में ढेर
फायरिंग मामले में शामिल पांच में से दो आरोपी, अरुण और रविंद्र, पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। वहीं नकुल और विजय की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पेट्रोल पंप पर CCTV में कैद हुए थे आरोपी
जांच में सामने आया कि 9 सितंबर को फायरिंग से पहले आरोपी एक पेट्रोल पंप पर दिखे थे। वहां के CCTV फुटेज में चारों बदमाश बाइक पर नजर आए, जिससे पुलिस को अहम सबूत मिले।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
फिलहाल, पुलिस फरार बदमाश नकुल और विजय की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह केस जल्द ही पूरी तरह सुलझा लिया जाएगा और मास्टरमाइंड तक भी पहुंचा जाएगा।
Disha Patani House Shooting केस ने बॉलीवुड और देशभर में सनसनी मचा दी है। पुलिस के हाथ लगे सबूतों से साफ है कि इस वारदात में गोल्डी बराड़ गैंग शामिल था। अब देखना होगा कि फरार आरोपी कब पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।
ये भी पढ़ें : Chamoli Cloudburst 2025: उत्तराखंड के चमोली में फिर बरपा कुदरत का कहर, 10 लोग लापता, बचाव अभियान तेज
ये भी देखें : CM रेखा गुप्ता ने साझा किए भाव, 72 देशों के प्रतिनिधियों ने मां के नाम किया पेड़

