यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा(UP Board Exams) कल से यानि 16 फरवरी से शुरू हो जाएगी बता दें इस बार परीक्षा में 58,85,745 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस बार परीक्षा को लेकर काफी सख्ती रखी गई है, परीक्षा में कोई नकल ना हो इसके लिए पूरी सरकारी मशीनरी लगाई गईं है। परीक्षा केंद्रो की वेबकास्टिंग जिला व राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से की जाएगी जो भी नकल करता हुआ पकड़ा जाता है तो NSA के तहत नकल करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस बार की बोर्ड परीक्षा में काफी बदलाव किए गए हैं। पहली बार परीक्षा में चार रंगो की मुद्रिज यानि चार रंगो की अलग अलग छपाई वाली कॉपी भेजी गईं है जिनपर इस र क्यूआर कोड और बोर्ड की परीक्षा को लोगो लगाया गया है। बोर्ड की परीक्षा गुरूवार से 105 केंद्रो पर होगी। बता दें बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को मिनिमम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10वीं 12वीं की डेटशीट और एग्जाम का शेड्यूल
बोर्ड द्वारा जारी किए गए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 3 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च, 2023 तक किया जाएगा. यूपी बोर्ड की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।(UP Board 10th 12th Exams) पहली शिफ्ट सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और 11:15 बजे समाप्त होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी और शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
बोर्ड परीक्षा में शारीरिक अक्षम वाले बच्चों के लिए डीएम ने मोहलत दी है कि अगर परीक्षा से पहले कोई दिव्यांग छात्र या छात्रा पहुंचती है तो मानवता का परिचय देते हुए उसे परीक्षा के लिए अंदर प्रवेश करने दिया जाए। कक्षा निरीक्षक सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थी अपनी कापी में रोल नंबर और अन्य विवरण ठीक प्रकार से भर रहा है अथवा नहीं। यह चेक करने के बाद ही कक्षा निरीक्षक कापी पर हस्ताक्षर करें। परीक्षा केंद्र के अंदर मीडिया कर्मियों को फोटो खींचने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी केंद्र के अंदर फोटो खिंचेगी तो केंद्र व्यवस्थापक आदि जिम्मेदार होंगे।
परीक्षा में इतने छात्र-छात्राओं की केंद्र पर भीड़ इक्टठी ना हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए करीब 58,85,745 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें हाईस्कूल के 31,16,487 और इंटरमीडिएट के 27,69,258 परीक्षार्थी शामिल हैं. वहीं, परीक्षा के लिए राज्य में 8,753 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। इनमें 540 सरकारी, 3523 प्राइवेट और 4690 गैर सहायता प्राप्त कॉलेज शामिल हैं।

