हरदोई से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप की आंखों में आंसू जरूर आ जाएंगे बीते दिन देश में विदेशी प्यार का त्योहार Valentine Day खूब हर्ष और उल्लास केसाथ मनाया गया लेकिन उसी दिन हरदोई से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है।
खबर तो ये है कि इस खास दिन से एक दिन पहले प्रेमी की मौत हो गई जैसे ही प्रेमिक ने इस दुखद खबर को सुना उसके बाद से ही लड़की सदमें आ गई, उसके दुख की सीमा इतनी हो गई कि उसने खुद को ही फांसी लगाकर मौत की नींद सुला लिया। बड़ी बात ये निकलकर भी सामने आई है दोनों प्रेमिय़ों ने एक ही बाघ में फांसी लगाई थी।
बता दें कि घटना माधौगंज थाने के ग्राम इस्लामपुर जगाई की है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से युवती का शव सुबह पेड़ से लटका मिला, बताया तो ये भी जा रहा है जैसे ही ग्रामीणों की शव पर नजर पड़ी वैसे ही पूरे गांव मे हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल देखने को मिला । लड़की का नाम नीतू और लड़के का रामसागर बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को लड़के की भाभी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते उसके देवर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी, इतना ही नहीं जब इश्क परवान चढ़ा तो लड़की पक्ष के लोगों की शिकायत पर युवक को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी, लेकिन इस सजा के बाद भी दोनों के बीच मोहब्बत कम नहीं हुई।
जब प्रशासन ने परिजनों के मन के अंदर की बात टटोलने की कोशिश की तब परिवार कुछ बोलने से परहेज करता दिखा। लेकिन लड़के ने फिर भी प्रेमिका का साथ नहीं छोडा, लेकिन अब वो हमेशा के लिए रीतू का साथ छोड़कर चला गया है। फिलहाल आज लडकी के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा

