Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक जनसभा के दौरान भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारत की तरक्की से खुश नहीं हैं और उन्हें यह बात हजम नहीं हो रही कि भारत इतनी तेजी से आगे क्यों बढ़ रहा है।
“सबके मालिक हम हैं” वाली मानसिकता पर तंज
राजनाथ सिंह ने कहा “कुछ लोग हैं जो यह मानते हैं कि ‘सबके मालिक तो हम हैं’, फिर भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ सकता है? वे भारत की तरक्की देखकर बेचैन हो जाते हैं।”
उन्होंने कहा कि यह मानसिकता आज भी कई ताकतवर देशों में मौजूद है, जो भारत की आत्मनिर्भरता और उन्नति से असहज हैं।
‘भारत में बनी चीजें महंगी करने की हो रही कोशिश’
रक्षा मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय शक्तियां यह कोशिश कर रही हैं कि भारत में बनी चीजें उनके देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाएं, ताकि भारत के उत्पाद वैश्विक बाज़ार में प्रतिस्पर्धा न कर सकें।
“कई लोग चाहते हैं कि भारत में बनी चीजें इतनी महंगी हो जाएं कि लोग उन्हें खरीद ही न सकें। पर अब ऐसा नहीं होगा।”
“भारत को अब कोई नहीं रोक सकता”
राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में विश्वास जताया कि अब भारत को एक वैश्विक ताकत बनने से कोई भी शक्ति रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
“भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि अब दुनिया की कोई भी ताकत भारत को एक बड़ी महाशक्ति बनने से नहीं रोक सकती।”
ये भी पढ़ें : Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने लिया ब्रेक! लगातार तीसरे दिन बारिश नदारद, तापमान ने तोड़े अगस्त के रिकॉर्ड
ये भी देखें : दिल्ली विधानसभा में मंजिंदर सिंह सिरसा की किस बात पर CM रेखा गुप्ता ने जताई आपत्ति