Paras Ji Maharaj: आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए पारस जी महाराज ने कहा, कि सनातन धर्म में जागरूकता एक सतत प्रक्रिया है, जो व्यक्ति को अपने जीवन को सार्थक और उद्देश्यपूर्ण बनाने में मदद करती है। यह न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक विकास के लिए भी जरूरी है।
‘पीएम मोदी है सनातन रक्षक’
साथ ही गुरुदेव ने आगे कहा, कि जल्द ही वो एक धार्मिक यात्रा पर निकलेंगे, जिसमें वो धर्म के साथ साथ न्याय वंचित लोगों को न्याय कैसे मिले, हमारी बेटियों को अपनी सुरक्षा कैसे करें उसपर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा तभी सम्भव है, जब सभी को न्याय मिले। उन्होंने भारत के पीएम मोदी जी को सनातन धर्म का रक्षक बताया। और कहा, अगर मोदी प्रधानमंत्री ना होते तो राम मंदिर कभी नहीं बनता और ना ही कल्कि धाम की नींव रखी जाती।
‘पारस जी महाराज ने सनातन धर्म के लिए जीवन किया निछावर’
कार्यक्रम में पारस जी महाराज ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता अभिषेक वर्मा जी का स्वागत किया। इस अवसर पर अभिषेक वर्मा जी ने कहा, कि परास जी महाराज ने अपने जीवन को सनातन के प्रचार और समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
‘धर्म जीवन जीने की एक पद्धति है’
उनका जीवन संदेश देता है कि धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है—जिसमें सत्य, करुणा, सेवा और आत्मानुशासन के मूल्य निहित हैं। इस कार्यक्रम में कानपुर के लोकप्रिय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी, गृह मंत्रालय के चीफ सिक्युरिटी ऑफिसर श्री अनिल चतुर्वेदी जी, श्री आलोक द्विवेदी जी, संदीप सिंह जी, अविनाश सिंह, डाक्टर पीयूष जी मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav: लखनऊ के बाद अब अखिलेश यादव का आजमगढ़ में नया ठिकाना, सपा की पूर्वांचल राजनीति को मिलेगा नया आधार
ये भी देखें : देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी! आखिर क्यों मिल रही हैं चेतावनियां एक संत को?

