उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी सोमवार को जी—20 सम्मेलन का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सेंट्रम होटल में आयोजित प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। बता दें कि जी—20 बैठक वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आयोजित की जा रही है।
सबसे अधिक युवा शक्ति वाला प्रदेश
जी—20 सम्मेलन के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का सबसे अच्छा जल संसाधान उत्तर प्रदेश के पास है। सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के नाते सबसे अधिक युवा शक्ति उत्तर प्रदेश के पास मौजूद है।
एक करोड़ छात्रों को स्कॉलरशिप
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को हम अनाज उपलब्ध करा रहे हैं। पारदर्शी व्यवस्था के साथ ही नागरिकों के जीवन में परिवर्तन लाने का काम कर रहे हैं। दो करोड़ सात लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि मिल रही है। प्रदेश के अन्दर एक करोड़ छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है। डिजिटल तकनीकि आज की आवश्यकता है।युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए टेबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का काम हो रहा है।
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहा देश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। जी—20 की अध्यक्षता यह देश के लिए सौभाग्य का क्षण है। जी—20 की यह बैठक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आप आये हैं हम आपका स्वागत करते हैं।
बता दें कि जी—20 बैठक में आर्थिक मुद्दों के साथ—साथ डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल स्किलिंग पर चर्चा होगी।
यहां भारत सरकार, मेक माय इंडिया, आधार, टेलीकाम व यूपी सरकार के स्टाल लगाये गये हैं। विदेशी मेहमानों को उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराया जायेगा। इसके बाद डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर कार्यशाला होगी।

