Coronavirus Alert: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश में COVID-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 3,961 हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 360 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 32 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
राज्यवार सक्रिय मामलों की स्थिति (2 जून 2025 तक)
| राज्य | सक्रिय मामले |
| केरल | 1,435 |
| महाराष्ट्र | 506 |
| दिल्ली | 483 |
| गुजरात | 338 |
| पश्चिम बंगाल | 331 |
| कर्नाटक | 253 |
| तमिलनाडु | 189 |
| उत्तर प्रदेश | 157 |
इन आंकड़ों से साफ है कि केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली कोविड की नई लहर की चपेट में सबसे पहले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को “हाई रिस्क जोन” घोषित करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
Coronavirus Alert, JN.1 वैरिएंट की दस्तक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में तेजी से फैल रहा COVID-19 का JN.1 सब-वेरिएंट (ओमिक्रॉन का उप-संस्करण) चिंता का कारण बन सकता है। इसमें 30 से अधिक म्यूटेशन पाए गए हैं, जिससे यह हमारी इम्यूनिटी से बचने में सक्षम हो जाता है।
उच्च जोखिम वाले समूहों के लिए चेतावनी
विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, पहले से बीमार लोगों, और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Coronavirus Alert, तमिलनाडु में 25 वर्षीय युवक की मौत
तमिलनाडु में एक 25 वर्षीय युवक की मौत कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक युवक को पहले से ब्रोंकियल अस्थमा और गंभीर ट्यूबुलर इंजरी थी, और कोरोना संक्रमण केवल आकस्मिक (Incidental) पाया गया।
Coronavirus Alert, ज्यादातर मरीजों की हालत सामान्य
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। सरकार हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है, और समय-समय पर राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
सरकार का अलर्ट, प्रोटोकॉल का पालन करें
देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने सभी राज्यों को COVID प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन जैसे बुनियादी नियमों का पालन करना आवश्यक है।
ये भी पढें : Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा बनी आस्था और अर्थव्यवस्था का संगम, एक महीने में ₹200 करोड़ की कमाई
ये भी देखें : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का पाकिस्तान पर जोरदार हमला, आतंकी लखवी जेल में बना बाप!

