बिग बॉस 16 के जिस लम्हा का इंतजार फैंस बड़े ही बेसब्री से कर रहे थे उसका इंतजार रविवार रात यानी 12 फरवरी को खत्म हो गया। उत्तरप्रदेश के बस्ती के हस्ती रैपर एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद एमसी स्टैन की खुशी सांतवे आसमान पर है। उन्होंने फैंस को बेशुमार मोहब्बत देने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
मां का सपना पूरा किया
ख़िताब जीतने के बाद स्टैन ने अपने इस यादगार पल को अपनी खूबसूरत यादों में कैद करते हुए अपने फैंस को सोशल मीडिया पर शुक्रिया किया और अपनी माँ का सपना पूरा होने की बात कही। स्टैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हमने इतिहास रच दिया। पूरे सीजन के दौरान रियल बनकर रहा। अम्मी का सपना पूरा हो गया और ट्रॉफी पी-टाउन आ गई। जिस-जिस ने प्यार दिखाया सबको हक है अंत तक स्टैन।’
कार और 31 लाख रूपय मिले
बता दें कि 19 हफ्तों तक घर में मजबूती से टिके रहने के बाद स्टैन ने यह ट्रॉफी अपने नाम की है। विजेता बनने के बाद रैपर स्टैन को इनाम के तौर पर 31 लाख रूपए और एक लग्जरी गाड़ी मिली। शिव ठाकरे फर्स्ट रनर अप रहे, जबकि प्रियंका सेकेंड रनर अप ।
गौरतलब है कि बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में टॉप पांच सदस्य के बीच कड़ा मुकाबला था। इसमें सबसे पहले शालीन भनोट बाहर हुए। उसके बाद अर्चना गौतम भी बाहर हो गयी। अर्चना के बाहर होने के कुछ समय बाद ही प्रियंका चाहर चौधरी भी बेघर हो गयी।
चौकाते हुए जीता खिताब
जिसके बाद सीधा मुकाबला एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के बीच था। सभी फैंस को यही लग रहा था कि यह मुकाबला शिव जीतेगा लेकिन सभी को चौकाते हुए स्टैन ने यह ख़िताब अपने नाम कर लिया।
प्रियंका ही असली विनर
बहरहाल, टॉप 3 फाइनलिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन थे। पहले स्टैन को ही टॉप 2 की रेस में बाहर कर दिया गया था। लेकिन कहानी में रोमांच लाते हुए उन्हें वापस बुलाया गया और प्रियंका चाहर को इस रेस से बाहर कर दिया गया। इसके बाद सलमान ने स्टैन का हाथ उपर उठाते हुए उनके विजेता होने की घोषणा की। हालांकि, सलमान ने स्टैन को विनर बताया लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी नजरों में प्रियंका ही असली विनर हैं।

