बिग बॉस का सोलहवां सीजन चल रहा है। इस सीजन का विजेता कौन बनेगा इसको लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चाएं चल रही है। फैंस अपने अपने पसंदीदा प्रतिभागी को जीतने का अनुमान लगा रहे हैं। लेकिन आज उन सभी अनुमानों पर विराम चिन्ह लग जाएगा और बिग बॉस को एक नया विजेता मिल जाएगा।
आज बिग बॉस 16 का फिनाले है और कौन बनेगा इसका विजेता इसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा फैंस आज इस सीजन में अंतिम बार अपने पसंदीदा अभिनेता सलमान खान को होस्ट करते हुए देखने के लिए भी बेताब हैं।
प्रियंका चौधरी बन सकती है विजेता
बता दे कि, इस बार बिग बॉस हाउस की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी हैं। लोगों को उनके ”बिग बॉस-16” की विनर होने की संभावनाएं दिख रही हैं। फिलहाल हर तरफ प्रियंका चौधरी के नाम की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका के नाम के चर्चे है। तो क्या आज प्रियंका को मिलेगी बिग बॉस की ट्रॉफी ? आज के फिनाले में इसका फैसला होगा।
गौरतलब है कि कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ”बिग बॉस-16” के फिनाले से पहले एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें बिग बॉस यानी सलमान खान प्रियंका की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शो की कंटेस्टेंट स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं। इसी बीच बिग बॉस प्रियंका के बारे में कुछ ऐसा कहते हैं, जिससे फैन्स जोर-जोर से शोर करने लगते हैं।
प्रियंका की प्रशंसा करते हुए बिग बॉस कहते हैं, ”बिग बॉस सीजन-16 का नाम जब भी लिया जाएगा, प्रियंका चाहर चौधरी, आपकी आवाज लोगों के दिलों तक जरूर पहुंचेगी और आज मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि आपकी आवाज बिग बॉस तक पहुंच गई है।” प्रियंका का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका बिग बॉस-16 की विनर हो सकती हैं। फिलहाल ऐसे में आज का फिनाले देखना फैंस और कंटेस्टेंट्स के लिए खास होगा।

