Delhi Weather : भारत मौसम विभाग (IMD) ने 24 और 25 मई को दिल्ली और एनसीआर के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजधानी में तेज़ धूल भरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। (Delhi Weather)हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे दृश्यता और स्वास्थ्य दोनों पर असर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बारिश से राहत, अब होगा मौसम में बदलाव
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिली है जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, आज और कल के लिए जारी येलो अलर्ट चिंता का कारण बना हुआ है। तेज हवाओं और धूल के कारण सांस संबंधी परेशानियों की संभावना बढ़ सकती है।
दिल्ली-एनसीआर का 5 दिन का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान
- 24 और 25 मई: तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा), गरज-चमक और बारिश की संभावना। येलो अलर्ट जारी।
- 26 मई: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना। अधिकतम तापमान 38°C।
- 27 मई: दिन गर्म रहेगा, तापमान 40°C तक जा सकता है। गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार।
- 28 मई: कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
- 30 मई: आसमान आंशिक रूप से बादल युक्त रहेगा। फिलहाल कोई अलर्ट नहीं।
इस मौसम(Delhi Weather) में क्या सुरक्षा उपाय अपनायें
- जब तक बहुत आवश्यक न हो, घर से बाहर निकलने से बचें।
- बाहर जाते समय मास्क पहनें और अपनी त्वचा को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें।
- आंखों की सुरक्षा के लिए डस्ट गॉगल्स का उपयोग करें।
- बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा जैसी श्वसन समस्याओं से ग्रस्त लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
- मौसम विभाग के अलर्ट्स और समाचारों पर नजर बनाए रखें।
IMD ने दिल्ली में 24 और 25 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जानें धूल भरी आंधी, बारिश और तापमान से जुड़े अगले 5 दिनों के मौसम का पूरा अपडेट और सुरक्षा के उपाय।
ये भी पढ़ें : ED Raid: जेपी ग्रुप पर ईडी का शिकंजा, 12,000 करोड़ के घोटाले में 15 ठिकानों पर छापेमारी
ये भी देखें : Maharashtra Politics: नए वक्फ कानून पर भड़के ओवैसी!, आखिर क्यों घेरा मोदी सरकार?

