बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर अभिनेता सलमान खान ने अपने फैंस को वेलेंटाइन डे से पहले एक खास तोहफा दिया है। सलमान ने अपने फैंस को वेलेंटाइन डे अलग रूप से मनाने के लिए अपनी बहुचर्चित फिल्म किसी का भाई किसी की जान’ के पहले गाने का टीजर लॉन्च कर दिया दिया है।
फैंस को भी सलमान के फिल्म के गाने का बेसब्री से इंतज़ार था। सलमान ने भी अपने फैंस को निराश किए बिना गाने का टीज़र लॉन्च कर दिया है। इस गाने का बोल है ’नैयो लगदा’। यह एक रोमांटिक लव सॉन्ग है जिसे लद्दाख की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया है। इस गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े हैं और दोनों के बीच की केमिस्ट्री, खूबसूरत लोकेशन्स के साथ रोमांस का लेवल देखते बन रहा है।
बता दें कि इसे मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने गाया और कंपोज किया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी हिमेश रेशमिया ने सलमान खान के लिए कई हिट गानों को कंपोज किया है। जिसमें ‘तेरी मेरी’, ‘तेरे नाम’ का टाइटल सॉन्ग, ‘तू ही तू हर जगह’ जैसे ब्लॉकबस्टर गाने शामिल हैं। बता दें कि नैयो लगदा गाने के बोल शब्बीर अहमद और कमाल खान ने लिखे हैं और हिमेश रेशमिया के अलावा पलक मुच्छल ने गाने को अपनी जादुई आवजा दी है।

