Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में मौसम ने अचानक रुख बदला और शनिवार को तेज़ धूप के बाद दोपहर में आई तेज़ आंधी और हल्की बारिश ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। शनिवार की सुबह जहां तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया, वहीं दोपहर बाद मौसम ने राहत दी। तेज़ हवाओं और हल्की बारिश ने तापमान को नीचे गिराया और वातावरण को ठंडा बना दिया। इससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ समय के लिए राहत महसूस हुई।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 5 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। 18 मई यानी आज के लिए विभाग ने अनुमान जताया है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। आज अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हवाएं 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि आंधी के दौरान यह रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
19 और 20 मई को भी अलर्ट
मौसम विभाग (Delhi Weather) ने 19 और 20 मई के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। इन दोनों दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की गति सामान्य दिनों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, लेकिन आंधी के समय यह अस्थायी रूप से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इन दिनों अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
दिल्लीवासियों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस अचानक बदलाव को देखते हुए सतर्क रहें। खुले में निकलने से पहले मौसम अपडेट्स पर नजर रखें और विशेष रूप से तेज़ हवाओं व बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर रहें।
ये भी पढ़ें : Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, आंधी और हल्की बारिश से मिली गर्मी से राहत
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

