CM Yogi: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में डिप्टी सीएम समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
CM योगी ने सेना को दी बधाई, पाकिस्तान को दी चेतावनी
तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें देश की “आन, बान और शान” की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर सख्त लहजे में हमला बोलते हुए कहा पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से हमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करना पड़ा। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकियों का सफाया किया गया। भारतीय सेना ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय दिया है और हम उन्हें सलाम करते हैं। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
बच्चों ने बढ़ाया तिरंगे का मान
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का माहौल देखने लायक था। हजारों छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के बीच लगभग 2000 फीट लंबा तिरंगा लेकर मार्च किया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को प्रदर्शित करते हुए युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश, जनता में उत्साह
बीजेपी कार्यकर्ताओं (CM Yogi) और नेताओं ने भी इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर देशभक्ति की चमक साफ नज़र आ रही थी। यात्रा के जरिए न केवल ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया, बल्कि देश की एकता और अखंडता का भी संदेश दिया गया।
ये भी पढ़ें : Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, आंधी और हल्की बारिश से मिली गर्मी से राहत
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

