आगरा का नाम सुनते ही आपको ताजमहल जरूर याद आ जाता होगा, लेकिन आज आगरा एक बार फिर से सुर्खियों में है आगरा में जी20 डेलिगेट्स का स्वागत शाही अंदाज में किया गया है। ,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया सत्र का शुभारंभ। मोहब्बत की नगरी आगरा में अभूतपूर्व अकल्पनीय स्वागत से प्रतिनिधिमंडल के चेहरे पर अलग सी ही निखार दिखाई दी एयरपोर्ट से लेकर ताज कन्वेंशल होटल तक सड़क के दोनों ओर आगरा के लोग उत्सवी अंदाज में खड़े थे. जगह-जगह चौक चौराहों पर इन डेलिगेट्स पर फूलों की वर्षा की गई।
जैसे ही जी20 की बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधिमंडल आगरा के खेरिया मोड़ पर पंहुचे, वहां पहले से उपस्थित लोगों ने फूलों की बरसात के साथ इनका स्वागत किया. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी बस के अंदर से हाथ हिलाकर शहरवासियों का अभिवादन स्वीकारा डेलिगेट्स के स्वागत के लिए चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
G-20 देशों के डेलिगेशन का खेरिया एयरपोर्ट पंहुते ही एयरपोर्ट पर शाही अंदाज में स्वागत हुआ. इस प्रतिनिधिमंडल में 100 से 125 लोग हैं. G 20 डेलिगेशन को इटैलियन बग्गी में बैठाकर एयरपोर्ट से बाहर लाया गया. एयरपोर्ट से होटल पहुंचने के बीच इन डेलिगेट्स के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था. कहीं ब्रज नृत्य हुआ तो कहीं शहनाई बजी. कुछ सड़कों पर पुष्प वर्षा की गई तो कहीं गुब्बारे उड़ाए गए. छोटे-छोटे बच्चों ने भी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. ड्रोन से प्रतिनिधिमंडल पर फूलों से वर्षा की।

