IPL 2025 Suspended: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने गुरुवार देर शाम यह बड़ा फैसला लिया। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब देश युद्ध की स्थिति में हो, तब क्रिकेट जैसे आयोजन का जारी रहना उचित नहीं है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बिगड़े हालात
इस फैसले के पीछे मुख्य वजह है पहलगाम आतंकी हमला और उसके बाद भारत द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पठानकोट जैसे भारतीय शहरों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिशें की गईं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहराया। धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया था। इसके बाद ही कयास तेज़ हो गए थे कि टूर्नामेंट का भविष्य खतरे में है।
BCCI ने क्या कहा?
BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने PTI से बात करते हुए कहा यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध जैसे हालात से गुजर रहा हो, तब हम मैदान में चौके-छक्के का जश्न मना रहे हों। देश पहले है, क्रिकेट बाद में। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों और केंद्र सरकार से मिले इनपुट के बाद यह फैसला लिया गया है।
खिलाड़ियों की चिंता भी बनी वजह
भारत-पाक (IPL 2025 Suspended) तनाव के चलते IPL में खेल रहे विदेशी खिलाड़ियों की चिंताएं भी सामने आई थीं। सूत्रों के मुताबिक, कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपने बोर्ड से संपर्क कर स्थिति की जानकारी मांगी थी और कुछ ने टूर्नामेंट से बाहर जाने का संकेत भी दिया था। यह भी एक कारण रहा कि BCCI ने पूरे टूर्नामेंट को ही स्थगित करने का निर्णय लिया।
IPL 2025 में अब तक क्या हुआ?
इस सीज़न में 22 मार्च से लेकर अब तक 58 मैच खेले जा चुके हैं।
- 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थीं
- कुल 74 मैच खेले जाने थे
- 12 लीग मुकाबले और प्लेऑफ शेष थे
- 25 मई को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में फाइनल प्रस्तावित था
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

