Operation Sindoor: भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में एयरस्ट्राइक कर आतंकियों के बड़े नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर दिया है। इस ऑपरेशन को ‘मिशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, जो न सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई है, बल्कि भारतीय जनता की भावनाओं और प्रतिशोध की प्रतीक भी बन गई है। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में 90 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया है।
पहलगाम हमला, जब देश दहल उठा
इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि में वह निर्मम आतंकी हमला है, जो कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुआ था। इस हमले में आतंकियों ने सुनियोजित तरीके से पुरुषों को निशाना बनाया। कई मामलों में पत्नियों और बच्चों के सामने ही उनके पतियों को गोली मार दी गई। आतंकियों ने धर्म पूछकर कत्लेआम किया और महिलाओं को विधवा बना दिया। इस अमानवीय घटना से पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई।
प्रधानमंत्री की निर्णायक बैठक
हमले के ठीक एक सप्ताह बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए यह भी कहा कि आतंकियों ने हमारे पुरुषों को निशाना बनाकर महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ा है, अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
इसी बैठक में प्रधानमंत्री ने इस सैन्य ऑपरेशन का नाम ‘मिशन सिंदूर’ रखा। यह नाम केवल एक सैन्य कार्रवाई का संकेत नहीं था, बल्कि यह उस पीड़ा और प्रतिशोध का प्रतीक था, जो देश की महिलाओं और शहीदों के परिवारों के मन में थी।
मिशन सिंदूर, आतंक पर सटीक वार
भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन की योजना अत्यंत गुप्त तरीके से तैयार की और तय समय पर पीओके में मौजूद आतंकी शिविरों पर सटीक निशाना साधा। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 90 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें कई शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं। सेना ने यह कार्रवाई इतनी तेजी और कुशलता से की कि दुश्मन को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
देश में राहत और गर्व की भावना
‘मिशन सिंदूर’ (Operation Sindoor: ‘सिंदूर का बदला’, पीएम मोदी ने खुद रखा था मिशन का नाम, गुप्त बैठक में बताई थी ये वजह) की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में गर्व और राहत की भावना है। सोशल मीडिया से लेकर संसद तक, हर ओर भारतीय सेना के साहस की प्रशंसा की जा रही है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑपरेशन भारत की आतंक के खिलाफ “Zero Tolerance” नीति को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें : Asaduddin Owaisi : “अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है” पहलगाम हमले पर बोले ओवैसी
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

