भारत के फिरकी गेंदबाजों की बदौलत एक शानदार स जीत हासिल करने में सफल हुई है। अभी तक की मिली जानकारी के हिसाब से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने पारी और 132 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के साथ विरोधी टीम को पीछे कर दिया है। नागपुर में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया और 223 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 91 रन पर सिमट गई और मैच पारी और 132 रन से हार गई।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया है। मोहम्मद शमी ने स्कॉट बोलैंड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 91 रन पर समेट दी। उन्होंने बोलैंड को विकेटों के सामने फंसाया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से 75 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा था और यहीं से टीम इंडिया की जीत लगभग तय माने जाने लगी है। अक्षर पटेल ने टॉड मर्फी को कप्तान रोहित के हाथों कैच कराया। मर्फी ने 15 गेंद में दो रन बनाए।

