Delhi Weather News : दिल्ली और एनसीआर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ-साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
मंगलवार सुबह 8 बजे दिल्ली का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवाएं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके अलावा शाम के समय आंधी आने की भी संभावना है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था।
मौसम विभाग ने आगामी 2 से 5 मई के बीच अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे न केवल गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है। विभाग ने मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।
सावधानी बरतना जरूरी
येलो अलर्ट (Delhi Weather News) के तहत लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और आवश्यक सावधानियां बरतें। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। इस तरह आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें : Delhi News : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज व्यापारियों का ‘दिल्ली बंद’, 100 से अधिक बाजारों में रहेगा सन्नाटा
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

