भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। आज पहले मुकाबले का दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 177 रन के जवाब में 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय रवींद्र जडेजा (66) और अक्षर पटेल (52) रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 81 रनों की अटूट साझेदारी की। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर अब कुल 144 रन की बढ़त हासिल कर ली है
दूसरे दिन भी रहा भारत का बोलबाला
आज जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तब भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 77 रन था। भारत ने संभलकर खेलना शुरू किया और अपने स्कोर को धीरे धीरे आगे बढ़ाता रहा। नाइट वाचमैन के रूप में आए रविचंद्रन अश्विन 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए कोहली और पुजारा कुछ खास नहीं कर पाए। पुजारा ने जहां 7 रन तो कोहली ने 12 रन बनाकर आउट हो गए।
कप्तान रोहित शर्मा दूसरे छोड़ पर डटें रहें और संभलकर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला शतक पूरा किया। रोहित भारत के पहले और दुनिया के चौथे ऐसे कप्तान हैं जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का कारनमा किया है। रोहित से पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और पाकिस्तान के बाबर आजम ऐसा कर चुके हैं।
टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने सभी को निराश किया। दोनों ने 8 -8 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम के फ्लॉप होने के बाद रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला और 81 रनों की अटूट महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मर्फी ने टेस्ट डेब्यू करते हुए 5 विकेट हासिल किए। कप्तान कमिंस को एक विकेट तो नाथन लियोन को एक-एक विकेट मिला।

