रायबरेली की बछरांवा पुलिस ने अपने किन्नर गुरु के यंहा से जेवरात की चोरी करने वाले युवक देवा को सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार देवा के पास से पुलिस ने जेवरात भी बरामद कर लिए। जिन्हें देवा ज्वैलर्स के यंहा से चोरी के जेवरातों के बदले लाया था।आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के किरण हाल में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा ये युवक देवा है जोकि बछरांवा थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी का निवासी है और वही की सावन किन्नर के यंहा काम करता है।14 जनवरी को सावन क्षेत्र से किसी कार्यक्रम से लौटी तो उसने अपने जेवरातों को उतार कर उन्हें एक बैग में रख काट उसे देवा को अलमारी में रखने के लिए दे दिया।
पुलिस जांच मेंं जुटी
देवा ने जब बैग को खोला तो उसके मन मे लालच आ गया और उसने बैग से 4 चूड़ी व एक सोने की अंगूठी निकाल ली और बैग अलमारी में रखकर अपने घर चला गया।जेवरात अपनी मां को दे दिए।कुछ दिनों बाद मां को लेकर लखनऊ के कल्ली पहुचा और वंहा से इन चोरी के जेवरातों के बदले दूसरे जेवरात ले लिए।मामले में सावन ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी जांच के बाद शक की सुई देवा पर गई और आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर उसके पास से जेवरात बरामद कर लिए हैं।

