UP News : असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम के प्रमुख, ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि “सौ हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित महसूस करेगा,” और उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि क्या सौ मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू परिवारों को सुरक्षित महसूस हो सकता है। इस बयान पर ओवैसी ने जवाब दिया और योगी से पूछा, “फिर आपने मेरी गाड़ी पर गोली क्यों चलवाई?”
यह बयान ओवैसी ने उस घटना का जिक्र करते हुए दिया, जब पिछले महीने मेरठ से दिल्ली लौटते समय उनकी कार पर हमला किया गया था। ओवैसी ने कहा, मुझ पर 6-7 राउंड गोली चली। कोर्ट ने हमलावरों को बेल दे दी थी, लेकिन मुझे सुप्रीम कोर्ट में जाकर उनका बेल कैंसिल कराना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा, हम योगी से यह पूछना चाहते हैं कि उन्नाव में मोहम्मद शरीफ को होली नहीं खेलनी थी, तो वहां के दंगाइयों ने उसे क्यों मारा?
ओवैसी ने इस दौरान योगी आदित्यनाथ और मोदी सरकार पर हमला करते हुए भारत में आरएसएस और उनकी विचारधारा को सबसे बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा, भारत में मुसलमानों और हिंदुओं को कोई खतरा नहीं है, लेकिन अगर किसी को खतरा है, तो वह आरएसएस की विचारधारा और योगी- मोदी की सरकार से है। ओवैसी ने आगे कहा, हम योगी को यह बताना चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा और सम्मान उनकी खैरात नहीं है, यह हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।
“खैरात नहीं, यह हमारा हक है”
असदुद्दीन ओवैसी (UP News) ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर तंज कसते हुए कहा, “चाहे हिंदू का सुरक्षा और सम्मान हो या मुसलमान का, यह आपकी (योगी आदित्यनाथ) खैरात नहीं है। यह असदुद्दीन ओवैसी का पैदाइशी हक है।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद खुद को प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं और इसी वजह से वह इस तरह के बयान दे रहे हैं।
ओवैसी ने अपने बयान में यह भी सवाल उठाया कि जब त्यौहार आते हैं तो क्यों मस्जिदों को कवर किया जाता है। उन्होंने कहा, “अगर यह आपका नियम है, तो हर त्यौहार में उस धर्म की इबादतगाह को कवर करो, जो त्यौहार नहीं मना रहे हैं। केवल मेरी मस्जिद को क्यों कवर किया जा रहा है?” ओवैसी ने इस पर भी आपत्ति जताई कि जब वह सड़कों पर नमाज पढ़ते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन दूसरों के लिए ऐसा नहीं होता। उन्होंने उदाहरण दिया कि जब कुछ लोग रोड पर चलते हैं तो उनके पासपोर्ट तक कैंसिल कर दिए जाते हैं, लेकिन क्या वही लोग हेलीकॉप्टर से फूल बरसाएंगे?
इतिहास पर ओवैसी का बयान
ओवैसी (UP News) ने इस दौरान भारतीय इतिहास का भी जिक्र किया और कहा, “बाबर को कौन बुलाया, यह दुनिया जानती है? इब्राहिम लोदी का भाई और राणा सांगा ने मिलकर बाबर को भारत बुलाया। अब यह और बात है कि जीतने के बाद बाबर की नीयत बदल गई, और उसने कहा कि वह यहां से नहीं जाएगा।”
ये भी पढ़ें : Noida : नोएडा में महिला ने कारोबारी को ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए धोखा देकर करोड़ों की ठगी
ये भी देखें : Vadodara Car Accident के आरोपी Rakshit Chourasiya का बड़ा दावा, “घटना के वक्त वह ‘नशे में’ नहीं था”

