UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, चार बच्चों की हत्या करने के बाद पिता ने भी फांसी लगाकर खुद की जान ले ली है। बता दें कि यह घटना पारिवारिक कलह के कारण हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला थाना रोजा क्षेत्र (UP News) के मानपुर चचरी गांव की है। बताया जा रहा है कि इसी गांव का रहने वाला राजीव अपने घर में था और उसके चार बच्चे जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। देर रात किसी समय राजीव ने अपनी 13 साल की बेटी स्मृति 9 साल की बेटी कीर्ति 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी मायके गई हुई थी और राजीव के पिता घर के बाहर सो रहे थे, सुबह जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो अंदर से बंद मिला, बहुत कोशिश करने के बाद कमरे के अंदर गए। कमरे के अदंर जो नजारा दिखा वो रूह कांपने वाली थी। वहां उसके चार पोते और पोती की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : Delhi : रेखा गुप्ता ने यमुना को साबरमती की तरह संवारेने की योजना की पेश, 1500 करोड़ का निवेश
ये भी देखें : Vadodara Car Accident के आरोपी Rakshit Chourasiya का बड़ा दावा, “घटना के वक्त वह ‘नशे में’ नहीं था”

