हरदोई मे समाजसेवी ने स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। जिसमें उन्होंने मांग की है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर एनएसए की कार्रवाई की जाए। उन्होंने देश में नफरत फैलाने का काम किया है, जिससे पूरे देश में गहमागहमी का माहौल है। 4 फरवरी को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था लेकिन अभी तक कार्रवाई न होने से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुए हैं। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
Read Also :http://कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्कार्फ पर संसद में मचा सियासी घमासान, जानें पूरा मामला
समाजसेवी हुए एकजुट
समाजसेवी एसके बाजपेई और शमशेर अली ने स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट में शुरू किए गए धरना प्रदर्शन में स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी और एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है। जिसमें उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो रामचरितमानस के बारे में गलत बयान बाजी की है। इस तरह की किसी ने 400 वर्ष से टिप्पणी नहीं की है, इसलिए इन पर कार्यवाही की जाए। जिससे देश में जो नफरत का बीज बोया गया है वह शांत हो सकें।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह सब अपनी राजनीति के लिए किया है। पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस के बारे में किसी को भी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पहले भी समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने अल्टीमेटम दिया था कि 8 फरवरी तक अगर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी तो वह 8 फरवरी से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करेंगे। इसी को लेकर समाजसेवी एसके बाजपेई और शमशेर अली ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक स्वामी प्रसाद मौर्य पर एनएसए के तहत कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक उनका धरना प्रदर्शन इसी तरह अनवरत जारी रहेगा।

