-राजधानी लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मण पूरी करने की मांग के बाद सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने गाजीपुर और बहराइच का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने गाजीपुर का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर और बहराइच का नाम बदलकर महाराजा सुहेलदेव राजभर नगर करने की मांग रखी है। उनकी इस मांग पर बीजेपी के कई नेताओं ने समर्थन किया है। जबकि दूसरे ओर समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं आज बाराबंकी पहुंचे प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने ओमप्रकाश राजभर की इस मांग का समर्थन किया है। मंत्री जितिन प्रसाद से जब ओमप्रकाश राजभर की मांग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है अपना मत रखना मांग करना। जितिन प्रसाद ने कहा की यह अच्छी बात है सरकार उनकी बात पर सही समय पर विचार करेगी।
नाम बदलने को लेकर शुरू हुई सियासत
बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में नाम बदले जाने की मांग तेज हो गई है। भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की ओर से राजधानी लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मण पूरी करने की मांग के बाद प्रदेश के दो और जिलों के नाम बदलने की मांग उठ गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने यह मांग उठाई है। राजभर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। बता दें कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी करने की मांग की है। इसे लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ भगवान राम के भाई लक्ष्मण का शहर था और नाम बदलने की प्रक्रिया में सरकार जल्द ही इसे लेकर अपडेट करेगी।
वहीं सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के गाजीपुर और बहराइच का नाम बदलने की मांग पर बाराबंकी पहुंचे प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री व बाराबंकी जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने ओमप्रकाश राजभर की मांग का समर्थन करते हुए बयान दिया है। मंत्री जितिन प्रसाद से जब ओमप्रकाश राजभर की गाजीपुर और बहराइच का नाम बदलने की मांग पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है अपना मत रखना मांग करना। जितिन प्रसाद ने कहा की यह अच्छी बात है सरकार उनकी बात पर सही समय पर विचार करेगी।

