नागपुर में शुरू हुई बॉडर गवास्कर ट्राफी में पहले दिन ही फिरकी गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भिड़ने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरूवार नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में लंच तक ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 2 विकेट खोकर 76 रन बनाकर अच्छी स्थिती में थी, लेकिन लंच के बाद रवींद्र जडेजा ने ऐसी जादूई गेंदबाजी कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक के बाद एक ढेर होते चले गए। आउट होने वाले बल्लेबाजों में एक नाम ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का भी था।
जडेजा के सामने स्मिथ भी हुए फेल
अब तक की मिली जानकारी के हिसाब से रवींद्र जडेजा अबतक लंच के बाद 3 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को वापस भेज चुके हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरह स्मिथ को वापस भेजा वो देखने लायक था। जडेजा ने इस मैच के 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ की विकेट उड़ा दीं। आउट होने के बाद कुछ समय तक स्मिथ खुद भी पिच की तरफ देखते रहे। ऐसा लग रहा था कि स्मिथ खुद भी भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि जडेजा ने कैसे उनके मजबूत डिफेंस को तोड़ दिया।
जडेजा ने लंच के बाद स्मिथ के अलावा दो और बड़े बल्लेबाजों को आउट किया। इनमें सबसे बड़ा नाम दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का था। मार्नस को जडेजा ने श्रीकर भरत के हाथों पीछे स्टंप कराया। वहीं इसके अलावा उन्होंने मैथ्यू रैनशॉ को पहली ही गेंद पर आउट कर पवेलियन भेज दिया।

