हाल ही में यानी 6 फरवरी को तुर्किए और सीरिया में आए भूकंप से दोनों देशों को काफी बड़ा नुकसान हजारों लोग मौत के गाल में समा गए। तबाही का मंजर इतना खतरनाक था कि चारो तरफ मलबे का ढेर ही ढेर दिखाई दे रहा है। चारो तरफ चीख पुकार का माहौल और मातम नजर आ रहा है। अब तक मिली खबर के हिसाब से 15000 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। वहीं घायलों का आंकड़ा भी 60,000 के पार पहुंचा। इसी के साथ हजारों इमारतें मलवे में तब्दील हो गईं हैँ।
अधिक जानकारी के लिए आपको बता दें कि तुर्किए-सीरिया समेत कई और देशों में सोमवार यानी (6 फरवरी) को 7.8 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया था। इतना ही नहीं खबर तो ये भी है तुर्किए में भूकंप के झटके ग्रीनलैंड तक महसूस किए गए थे।
तुर्किए और सीरिया में भूकंप ने मचाई तबाही
तुर्किए और सीरिया में भीषण भूकंप (Deadly Earthquake) से हजारों जिंदगियां को मौत के घाट उतार दिया है। पीड़ितों के लिए शोक मनाया जा रहा है, दुनिया की विनाशकारी भूकंप आपदा में तुर्किए और सीरिया में मरने वालों की संख्या 15,000 से अधिक हो गई है, दोनों देशों में भूकंप से प्रभावित शहरों और कस्बों में पीड़ितों की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। तुर्किए में 12,391 लोगों की मौत हुई है, जबकि 62,914 घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, सीरिया में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,486 हो गया है, जबकि यहां घायलों की संख्या 5,247 बताई जा रही है।

