Delhi News: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण एलपीजी सिलेंडर में लीकेज बताया जा रहा है। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी के अनुसार, आग कनॉट प्लेस के बिक्काने बिरयानी रेस्टोरेंट में लगी। सुबह करीब 11:55 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद DFS ने तुरंत मौके पर छह दमकल गाड़ियां भेजीं। हालांकि, आग पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025 Muhurat: होलिका दहन पर आज सिर्फ इतने देर ही है शुभ मुहूर्त, जानें पूजन विधि और धार्मिक मान्यताएं
अधिकारी ने बताया कि आग रेस्टोरेंट के किचन में एलपीजी सिलेंडर के रिसाव के कारण लगी। इस हादसे में घायल हुए छह लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, दमकल विभाग आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है।