सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) एक बार फिर से सुर्खियों में है। ट्वीटर के नए नियम के हिसाब से अब जिन लोगों के ट्वीटर पर ब्लयू टिक है उनको अब हर महिने 900 रूपये का शुल्क देना पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने 650 रुपये में सबसे कम कीमत वाला प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान भी जारी कर दिया है। अब तक की मिली जानकारी के हिसाब से भारत में ये नियम हाल ही में लागू हुआ है, जबकि इसे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान समेत कुछ देशों में लॉन्च किया गया था।
इसी के साथ अच्छी खबर ये भी सामने आयी है कि अब ट्विटर पर जिनके पास ब्लू टिक है, उन यूजर्स को अब कुछ नए फीचर्स भी मिलेंगे, लेकिन इसी के साथ सभी डिजिटल यूजर्स जिनके पास ब्लू टिक है उन्हें 900 रूपये देने होंगे। ऐसा नहीं है कि ये फैसला नया है बल्कि इस निर्णय का ऐलान एलन मस्क ने कंपनी का मालिकाना हक पाते ही कर दिया था, और उस फैसले को अमलीजामा आज पहनाया गया है। जैसे ही ये फैसला लिया गया था, उसी दौरान एलन मस्क को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा है।
ट्विटर ब्लू यूजर्स को मिलेंगी ये खास फीचर्स
अब तक की मिली जानकारी के हिसाब से, भुगतान करके सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एडिट ट्वीट बटन, 1080p वीडियो अपलोड, रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि कंपनियों ने तो अपने पुराने वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। कंपनी ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि पुराने ब्लू टिक अकाउंट होल्डर्स को अपने ब्लू टिक को बनाए रखने के लिए कुछ महीनों की छूट दी जाएगी। यानी इन्हें भी थोड़े समय बाद अपने अकाउंट पर ब्लू टिक बनाए रखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा।

