Haryana: हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने 36 घंटे बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसमें उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस अब आरोपी की दी गई जानकारी के आधार पर आगे की जांच में जुटी है।
राहुल गांधी की यात्रा से चर्चा में आई थीं हिमानी नरवाल
हिमानी नरवाल रोहतक के विजय नगर स्थित अपने पैतृक घर में रहती थीं। वह उस वक्त सुर्खियों में आईं, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ चलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
कौन है सचिन? आरोपी ने किए सनसनीखेज खुलासे
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी सचिन, हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सचिन ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि हिमानी नरवाल की हत्या उसके ही घर पर हुई थी। हत्या के बाद उसने हिमानी के शव को सूटकेस में भरकर बस स्टैंड पर फेंक दिया।
लंबे समय से रिलेशनशिप में होने का दावा
सचिन ने पूछताछ में बताया कि वह हिमानी के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था। उसने खुद को हिमानी का ‘ब्वॉयफ्रेंड’ भी बताया। साथ ही, उसने यह भी दावा किया कि हिमानी उसे ब्लैकमेल कर रही थी और वह उसे पहले ही काफी पैसे दे चुका था। इसके बावजूद, हिमानी बार-बार और अधिक पैसों की मांग कर रही थी।
हत्या की वजह और घटना का खुलासा
आरोपी सचिन ने पुलिस के सामने हत्या की वजह भी बताई। उसने कहा कि हिमानी की लगातार पैसों की मांग के कारण वह हताश था। इसी तनाव के चलते उसने रोहतक स्थित अपने घर में उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को सूटकेस में डालकर रोहतक बाईपास पर छोड़ दिया।
परिवार ने जताई साजिश की आशंका
इस हत्याकांड पर हिमानी की मां सविता ने एक नया मोड़ देते हुए इसे अंदरूनी साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी में कुछ नेता हिमानी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता से नाराज थे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने जलन के चलते यह हत्या करवाई हो सकती है।
ये भी पढें..
Delhi News: दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, गोपाल राय का बीजेपी पर पलटवार
पुलिस जांच जारी
फिलहाल, हरियाणा पुलिस सचिन के बयानों की जांच कर रही है और उसके दावों को सत्यापित करने के लिए सबूत इकट्ठा कर रही है। साथ ही, पुलिस यह भी देख रही है कि इस हत्या के पीछे कोई राजनीतिक एंगल तो नहीं है।

