Ghaziabad: गाजियाबाद की डासना जेल में बंद एक कैदी की सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सांस लेने में दिक्कत होने पर कैदी को देर रात संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कुमार गुप्ता के अनुसार, जेल वार्डन ओमपाल सिंह कैदी इरशाद को रात करीब दो बजे इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ढाई बजे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढें…
Noida: नोएडा में बैंककर्मी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
जेल अधिकारियों के मुताबिक, इरशाद अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में कई महीनों से डासना जेल में बंद था। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

