पीएम मोदी दो नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जो कि भारत के विकास में चार चांद लगाने के लिए काफी है। मिली जानकारी के हिसाब से मुंबई में 10 फरवरी से दो नई वंदे भारत चलेंगी। बड़ी खबर ये है कि ट्रेनों के टिकट की कीमत मुंबई-पुणे रूट पर चलने वाली अन्य सभी ट्रेनों में सबसे ज्यादा महंगी हो जाएगी।
यात्रियों को कितना ज्यादा देना होगा पैसा
अब तक कि मिली जानकारी के हिसाब से दोनों नई ट्रेनें छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यानी (CSMT) से खुलेंगी उसमें से एक मुंबई-पुणे-सोलापुर मार्ग पर चलेगी वहीं दूसरी मुंबई-नासिक-साईं नगर शिरडी मार्ग पर चलेगी। जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि साईं भक्तों को बहुत आराम मिलेगा। वंदे भारत ट्रेन से पुणे जाने वाले यात्रियों को चेयर कार यानी (CC) के लिए 560 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर (EC) कार के लिए 1135 रुपये खर्च करने होंगे। अच्छी बात ये है कि इससे मुंबई से पूणे के सबर महज केवल तीन घंटे में पूरा हो जाएगा जो कि यात्रियों के लिए काफी अच्छा साबित होगा।
यात्रियों को साईनगर शिर्डी पहुंचने में 6 घंटे और सोलापुर पहुंचने में 5 घंटे 30 मिनट लगेंगे। नासिक के लिए सीसी का किराया 550 रुपये और ईसी के लिए 1,150 रुपये होने की उम्मीद है। मिली जानकारी के हिसाब से साईनगर-शिरडी के लिए टैरिफ 800 रुपये और सीसी का मतलब चेयर कार और ईसी के लिए 1,630 रुपये होने की उम्मीद है। सोलापुर के लिए टिकट का किराया क्रमशः सीसी और ईसी के लिए 965 रुपये और 1970 रुपये होगा।
वहीं खबर ये भी है कि मुंबई और सोलापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के भोर घाट से चलने की संभावना है और 6.35 घंटे में लगभग 455 किमी की दूरी तय करने की उम्मीद है। मुंबई-शिरडी ट्रेन के थाल घाट से चलने और 5.25 घंटे में 340 किमी की दूरी तय करने की उम्मीद है।

