Delhi-NCR Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
बुधवार से बारिश का असर, रात में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 28 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की धुंध छाने की संभावना है, जबकि दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शाम या रात तक बादल घिर सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Delhi News: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर, सशर्त पर मिली जमानत
गुरुवार को रहेगा खराब मौसम, चलेगी तेज हवा
गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को सुबह के समय फिर से हल्की धुंध छाने की संभावना है, जबकि दिन में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
तापमान में आएगी गिरावट, जानें अगले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आएगी।
- बुधवार: अधिकतम तापमान 28-30°C, न्यूनतम तापमान 14-16°C
- गुरुवार: अधिकतम तापमान 25-27°C, न्यूनतम तापमान 14-16°C
- शुक्रवार: अधिकतम तापमान 23-25°C, न्यूनतम तापमान 16-18°C
- 1 मार्च: अधिकतम तापमान 26-28°C, न्यूनतम तापमान 15-17°C
- 2 मार्च: अधिकतम तापमान 26-28°C, न्यूनतम तापमान 13-15°C
- 3 मार्च: अधिकतम तापमान 27-29°C, न्यूनतम तापमान 12-14°C
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट बनी रहेगी। लोगों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

