CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार (24 फरवरी) को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा, “मुझे खुशी है कि आप समाजवादी से सनातनी हो गए हैं।”
सीएम योगी ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, वे खुद संविधान के मूल्यों का कितना सम्मान करते हैं, यह उनके आचरण से स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा, “राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आपने जिस तरह हंगामा किया, क्या वह उचित था? आपकी पार्टी का मीडिया सेल जिस भाषा का उपयोग करता है, वह नैतिकता और संविधान की कितनी कद्र करता है, यह सबके सामने है। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है।”
यह भी पढ़ें: UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान पर बवाल, सदन स्थगित
महाकुंभ पर दिया बड़ा बयान
सीएम योगी ने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि हर व्यक्ति वहां वही देखता और पाता है, जो उसकी दृष्टि और सोच के अनुरूप होता है। उन्होंने कहा, “महाकुंभ में जिसे जो खोजना था, उसे वही मिला। गिद्धों को सिर्फ लाशें मिलीं, सुअरों को गंदगी मिली, जबकि संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीरें मिलीं। आस्थावानों को पुण्य, सज्जनों को सज्जनता, अमीरों को धंधा, गरीबों को रोजगार, भक्तों को भगवान और सनातन की सुंदरता मिली।”

