भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से अपने घर में दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया को परास्त करने के लिए कमर कस ली है। आपको बता दें कि (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 9 फरवरी को होने जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है। कहा तो ये भी जाता है यहां कि पिच स्पिनरों के लिए वरदान जैसी है।
यहां की पिच हमेशा से स्पिनरों को बहुत ज्यादा मदद देती रही है। जानकार तो ये भी बताते हैं कि यहां कि पिच पर टेस्ट मैच में पहले ही दिन से स्पिनरों का जादू चलने लगता है। धीरे धीरे बल्लेबाजों के लिए ये पिच खेल के नजरिए से घाटक परिणाम देने लगती है।
इसी के देखते हुए भारतीय टीम के पास चार फिरकी गेंदबाज मौजूद हैं, उम्मीद है कि दो स्पिनर के साथ भारत नागपुर मुकाबले में उतर सकता है। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर ये है कि इन चार गेंदबाजों में दो गेंदबाज कुछ दिनों से बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर रहे हैँ।
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम इस मुकाबले में 6 बल्लेबाजों को मैदान में उतारेगी। कयास तो ये लगाए जा रहे हैं कि इसी के साथ वह दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिन ऑलराउंडर उतारती है तो उसके पास 9वें क्रम तक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी होंगे।
जडेजा, अक्षर और कुलदीप के भी आंकड़े बहुत बेहतरीन हैं, जो कि भारतीय टीम के लिए एक बेहतरीन बात है। अगर आंकड़ों की बात करें तो
टेस्ट में 242 विकटों के साथ-साथ अक्षर वह तीन सेंचुरी भी मार चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर भारत के लिए अहम भूमिका निभाई है। वहीं, अक्षर निचले क्रम में एक बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।

