Delhi Women Scheme: दिल्ली को उसकी नई मुख्यमंत्री मिल गई है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद उन्होंने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी।
महिला दिवस से शुरू होगी योजना
शपथ ग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने बताया कि यह योजना 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से लागू होगी। इस योजना के तहत दिल्ली की हजारों महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
हालांकि, इस योजना के लाभार्थियों को लेकर अभी पूरी जानकारी साफ नहीं हुई है। लेकिन अन्य राज्यों में लागू ऐसी योजनाओं को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली सरकार सरकारी नौकरी करने वाली और पेंशनधारी महिलाओं को इस योजना से बाहर रख सकती है।
इसके अलावा, जिन महिलाओं की आय अधिक है और वे हर साल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करती हैं, उन्हें भी योजना से बाहर रखा जा सकता है। यानी कि इस योजना का सीधा लाभ मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।
ये भी पढें..
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता जल्द ही इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेंगी। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से संभव होगा। फिलहाल, महिलाओं के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यही है कि इस योजना की शुरुआत महिला दिवस से हो रही है।
दिल्ली की नई सरकार के इस फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि सरकार इस योजना को किस तरह से लागू करती है और कितनी महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा।

