बॉलीवुड इंडस्ट्री में अजब गजब कारनामें करने वाली सेलिब्रिटी राखी सावंत (RaKhi Sawant) एक बार फिर से सुर्खियों में हैँ। बीते दिनों उनके परिवार में एक अप्रिय घटना हो गई थी जिसमें उनकी मां की एक लंबी बयान के चलते निधन हो गया था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के हिसाब से वो इस सदमें से उभार पातीं उससे पहले ही उनपर एक और पारिवारिक गाज गिर गई।
दरअसल, राखी सावंत और उनके पति आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) की शादी टूटने के आसार नजर आ रहे हैं। खबर तो ये भी सामने आई है कि राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आदिल दुर्रानी को हिरासत में ले लिया है। बताते चलें कि राखी सावंत ने आरोप लगाया था कि आदिल दुर्रानी ने उनके पैसों का दुरुपयोग कर रहे है। खबर ने तब और टूल पकड़ लिया जब उन्होंने कहा कि कि आदिल दुर्रानी की वजह से उनकी मां का निधन हुआ है, सरल शब्दों में कहें तो उनकी मां की मौत के जिम्मेदार उनके मौजूदा पति हैं।
राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर लगाए बड़े आरोप
राखी सावंत ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल दुर्रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से अब सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वॉइस नोट भी सामने आया है। इसमें राखी सावंत कह रही हैं, ‘मेरे घर पर आदिल दुर्रानी अभी मिलने आए थे। मैंने एफआईआर किया था और पुलिस ने आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया है।’ राखी सावंद आगे रोते हुए कहती हैं, ‘ये कोई मीडिया या नाटक नहीं है। मेरी जिंदगी खराब की है इसने। मुझे मारा है, मेरा पैसा लूटा है। कुरान पर हाथ रखकर भी इसने मेरे साथ चीटिंग की है।’ इस खुलासे के बाद से कयास ये लगाए जा रहें हैं कि जल्द ही इनकी वैवाहिक जीवन में गांठ पड़ जाएगी।

