Delhi Weather Update: दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
तेज हवाओं के साथ हल्की धुंध की संभावना
मौसम विभाग ने गुरुवार (13 फरवरी) को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, 14 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान
15 फरवरी: हवाएं कमजोर हो सकती हैं, आंशिक बादल छा सकते हैं। तापमान बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री और न्यूनतम 10-12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
16-18 फरवरी: तापमान में और बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री और न्यूनतम 11-14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
फरवरी में असामान्य तापमान वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल फरवरी की शुरुआत से ही तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। महीने के शुरुआती दिनों में ही पारा 30 डिग्री के करीब पहुंच गया था, जबकि आमतौर पर फरवरी के अंत तक ऐसा होता है।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद में महिला वकील के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 210 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
AQI श्रेणियां:
0-50: अच्छा
51-100: संतोषजनक
101-200: मध्यम
201-300: खराब
301-400: बहुत खराब
401-500: गंभीर