तुर्की की धरती एक बार फिर से दहल गई है। मिली जानकारी के हिसाब से तुर्की में मंगलवार के दिन यानी आज सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीव्रता इतनी तेज थी कि उससे वहां के निवासियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बताया तो ये भी जा रहा अब तक कई लोगों की दर्दनाक मौत भी हो गई है। आपको बता दें कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। बीते दिन भी भूकंप ने तुर्की तुर्की और पड़ोसी देश सीरिया में भयंकर प्रकोप दिखाया था। सोमवार को आए 7.8 की तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं।
सरल शब्दों में कहें तो इस भूकंप ने तुर्की वासियों की हालत खराब कर दी है। जानकारी तो ये भी मिल रही है कि इस देश की कई इमारतें तो पूरी तरह मलबे के ढेर में तब्दील हो गई हैं। अभी भी घायलों की संख्या बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि बचावकर्मी अब भी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। सोमवार को सबसे पहले 7.8 तीव्रता का भूकंप आया. जिसके बाद फिर भूकंप के दो और तेज झटके आए, जिनकी तीव्रता 7.6 और 6.0 थी. आज फिर आए भूकंप के झटकों ने लोगों को बुरी तरह डरा दिया है। अच्छी बात ये रही कि मुश्किल कि इस घड़ी में भारत ने भी तुर्की के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है

