अडानी ग्रुप के खिलाफ जारी हुई रिपोर्ट ने पूरे देश का सियासी हालचाल बदल के रख दिया है। जैसे ही वो रिपोर्ट आई उसके बाद से अडानी के शेयर गिरना शुरू हो गए हैं। सरल शब्दों में कहें तो उनके ग्रुप को भारी नुकसान होता दिख रहा है। मिली जानकारी के हिसाब से हफ्ते भर के भीतर ही कई लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। देश की सियासी हवाओं में तो ये खबर सुर्खियां बटोर ही रहा था अब इस मामले की सुध क्रिकेट जगत ने भी लेना शुरू कर दिया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने इसे अडानी ग्रुप के खिलाफ साजिश करार दिया है। सहवाग ने पोस्ट किए ट्वीट में साफ लिखा, “गोरों से भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती. भारतीय बाजार पर यह प्रहार एक सुनियोजित साजिश दिखायी पड़ती है. कोशिश कितनी भी कर लें, लेकिन हमेशा की तरह भारत और मजबूत ही निकलकर उभरेगा।” वीरू के इस ट्विट को कई मायनों में खास माना जा रहा है।

