Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन जारी है। मुंबई का सामना जम्मू-कश्मीर से हो रहा है। गुरुवार से शुरू हुए इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बैटिंग की, लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
ओपनर यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा भी केवल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रेयस अय्यर 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे ने भी 12 रन का ही योगदान दिया। शिवम दुबे खाता भी नहीं खोल सके।
ऋषभ पंत का भी निराशाजनक प्रदर्शन
दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच राजकोट में खेले जा रहे मैच में ऋषभ पंत पहली पारी में दिल्ली के लिए नंबर 5 पर बैटिंग करने आए। हालांकि, वह केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए।
शुभमन गिल भी फ्लॉप
पंजाब और कर्नाटक के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में शुभमन गिल ने पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए ओपनिंग की। हालांकि, वह भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने किया निराश
मध्य प्रदेश और केरल के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मध्य प्रदेश की स्थिति भी खराब रही। रजत पाटीदार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि वेंकटेश अय्यर 2 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें: ICC Bowlers Rankings: जसप्रीत बुमराह और जडेजा का टेस्ट रैंकिंग्स में जलवा, शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
स्टार खिलाड़ियों की खराब फॉर्म बनी चिंता का कारण
रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, और अन्य खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

